Real Estate India Property Forum –Gurgaon, Delhi, Noida, Mumbai –No Buy, Sell or Rent Properties here!

JOIN IREF

Go Back   Indian Real Estate Forum - www.indianrealestateforum.com > Real Estate in Indian Cities > Hot Cities > Delhi

Search Before Posting - Use 'Google Custom Search' - Keep forum free from Duplicate Threads - Use Descriptive Thread Titles

Reply Closed Thread

 
LinkBack Thread Tools Search this Thread
Old 25-01-12   #1
Super Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Latitude 28.587, Longitude 77.394
Posts: 8,545
My Mood: Cool
Thanks: 197
Thanked 671 Times in 487 Posts
Default डीडीए ने बनाई एचआइजी फ्लैट की योजना

अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। डीडीए ने कई एचआइजी फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। ये सभी फ्लैट द्वारका में होंगे। डीडीए के सूत्रों के अनुसार द्वारका के सेक्टर-19 में 352 एचआइजी फ्लैट बनेंगे। ये मल्टी स्टोरी होंगे। सेक्टर-16 में 346 फ्लैट बनेंगे। यहां 1.8 हेक्टेयर एरिया में फ्लैट बनेंगे। डीडीए सेक्टर-14 में 208 फ्लैट बनाएगा। इस प्रोजेक्ट के डिजाइन और सभी एजेंसियों से अप्रूवल लेने के लिए कंसल्टेंट रखा जाना है। जल्द ही इसके लिए टेंडर मांगे जाएंगे। द्वारका में सेक्टर-19 बी में 1,240 एचआइजी फ्लैट बनाने की योजना है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी मिल गई है। अब स्कीम पर काम किया जाएगा। डिजाइन ड्रॉइंग को भी दूसरी सिविक एजेंसियों से एनओसी मिल गई है। अब टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों के अलावा डीडीए सेक्टर-26 और सेक्टर-27 को भी विकसित करने की योजना बना रहा है। डीडीए के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-26 के पॉकेट-1 में 2.86 हेक्टेयर, पॉकेट-3 में 1.86 हेक्टेयर, पॉकेट-4 में 3.24 हेक्टेयर, पॉकेट-5 में 1.25 हेक्टेयर, पॉकेट-6 में 3 हेक्टेयर, पॉकेट-7 में 1.69 हेक्टेयर और पॉकेट -8 में 1.04 हेक्टेयर जमीन पर आर्किटेक्चर विंग हाउसिंग स्कीम प्लान करेगी। डीडीए के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर-27 में भी भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। अभी 28.9 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है उस पर हाउसिंग स्कीम बनाई जा सकती है।

-Dainik jagran
  Reply With Quote
Old 25-01-12   #2
Veteran Member
 
Join Date: Jun 2009
Posts: 1,080
My Mood: Fine
Thanks: 20
Thanked 24 Times in 19 Posts
Default द्वारका में बनेंगे 2000 से ज्यादा एचआईजी फ्लै&

द्वारका में बनेंगे 2000 से ज्यादा एचआईजी फ्लैट
25 Jan 2012, 0845 hrs IST,पूनम पाण्डे,नवभारत टाइम्स
आर्टिकल
कॉमेंट्स

नई दिल्ली।। आने वाले सालों में राजधानी में अपने घर का सपना देखने वालों की चाहत द्वारका पूरी करेगा। डीडीए ने द्वारका में हजारों फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। इनमें 2,000 से ज्यादा एचआईजी फ्लैट होंगे। ये फ्लैट 9 से 14 मंजिला इमारतों में बनेंगे। इसके साथ ही सेक्टर -26 और सेक्टर -27 में भी डीडीए हाउसिंग स्कीम्स लाने की योजना बना रहा है। सेक्टर -26 में 57.35 हेक्टेयर और सेक्टर -27 में 28.9 हेक्टेयर में हाउसिंग स्कीम आ सकती है।

डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्वारका में सेक्टर -19 बी में 1,240 एचआईजी फ्लैट बनाने की योजना है। इस पर 401 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी मिल गया है। अब स्कीम पर काम किया जाएगा। डिजाइन ड्रॉइंग को दूसरी सिविक एजेंसियों से एनओसी मिल गया है। अब टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह सेक्टर -19 के पॉकेट तीन में 352 फ्लैट बनेंगे। ये 9 और 11 फ्लोर्स की बिल्डिंग्स में होंगे। डिजाइन बनाने और दूसरी एजेंसियों से अप्रूवल लेने के लिए कंसल्टेंट रखा जाएगा। कंसल्टेंट के लिए टेंडर मांगे गए हैं।

डीडीए के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर -16 बी के पॉकेट 2 में 346 फ्लैट बनेंगे। ये 2 बेडरूम फ्लैट होंगे। ये 13 और 14 फ्लोर्स की इमारतों में होंगे। यहां 1.8 हेक्टेयर एरिया में फ्लैट बनेंगे। इसमें 724 गाड़ियों की पार्किंग का भी इंतजाम होगा। कंसल्टेंट रखने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब डीडीए जल्द ही दोबारा टेंडर आमंत्रित करेगा।

डीडीए सेक्टर -14 में 208 फ्लैट बनाएगा , जो 14 फ्लोर्स की बिल्डिंग में होंगे। यह निर्माण 15,300 स्क्वेयर मीटर एरिया में होगा। इसमें 560 गाडि़यों की पार्किंग का इंतजाम होगा। इस प्रोजेक्ट में 91 करोड़ 47 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। डीडीए के अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 50 मीटर हाइट तक बिल्डिंग बनाने के लिए एनओसी दे दिया है। इस प्रोजेक्ट के डिजाइन और सभी एजेंसियों से अप्रूवल लेने के लिए कंसल्टेंट रखा जाना है। जल्द ही इसके लिए टेंडर मांगे जाएंगे।

इन फ्लैट के अलावा डीडीए सेक्टर -26 और सेक्टर -27 को भी विकसित करने की योजना बना रहा है। डीडीए के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर -26 के पॉकेट -1 में 2.86 हेक्टेयर , पॉकेट -3 में 1.86 हेक्टेयर , पॉकेट -4 में 3.24 हेक्टेयर , पॉकेट -5 में 1.25 हेक्टेयर , पॉकेट -6 में 3 हेक्टेयर , पॉकेट -7 में 1.69 हेक्टेयर और पॉकेट -8 में 1.04 हेक्टेयर जमीन पर आर्किटेक्चर विंग हाउसिंग स्कीम प्लान करेगी। यहां सर्वे हो चुका है। डीडीए के अधिकारी के मुताबिक सेक्टर -27 में भी भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। अभी 28.9 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है जिस पर हाउसिंग स्कीम बनाई जा सकती है।

nbt
  Reply With Quote
Old 25-01-12   #3
Moderator
 
MANOJa's Avatar
 
Join Date: Jul 2010
Location: Shimla
Posts: 15,706
My Mood: Asleep
Thanks: 581
Thanked 1,171 Times in 885 Posts
Default Soon: Higher income group housing schemes in Dwarka

New Delhi: For all those who weren’t able to get a flat allotment under Delhi Development Authority (DDA) Housing Scheme 2010, here’s some good news. DDA has taken up construction of several housing projects in Dwarka, which are mainly meant for the higher income group (HIG). Many of these projects are being taken up in Sector 26 and 27 and will provide housing to thousands of people in the National Capital Region.
According to DDA, around 1,240 HIG houses are coming up in Sector 19B. A budget of Rs 401 crore has been sanctioned for construction of these houses. “No objection certificate has been obtained from Airports Authority of India for these projects as they are built in the vicinity of the airport. Presently, design drawings and NOCs from other civic agencies are being obtained,’’ said a DDA official.

Several multi-storeyed flats are also being developed in Dwarka. Most of these are HIG flats and might be included in future housing schemes. “Around 352 flats will come up in Sector 19, pocket-III. They will be eight and ten storeyed buildings. Tenders to appoint consultant for design and obtaining approval from various local bodies have been received. Besides this, 346 multi-storeyed two-bedroom flats will be constructed in Sector 16B, pocket-II. While tenders for this scheme were floated on September 2011, no response has been received so far. The area of the plot is 1.8 hectare and surface parking will also be developed here,’’ added the official.

Other than this, 208 more flats are being constructed in Sector 14 and the project is in the advanced stage of planning.

Meanwhile, the development of Sector 26 has also begun and 810 houses have been allotted to those from economically weaker section (EWS) under the Housing Scheme 2010. “Around nine housing pockets will be developed in this area, which is spread over 57.35 hectares. Houses are being planned by the architect wing and the survey of these pockets have already been sent to them. Other facilities like bus terminals, multi-level parking, dispensary, community hall, etc., will also be developed here,’’ said a DDA official.

This area will be connected to the Northern Periphery Road (NPR) in Gurgaon and Dwarka in Delhi. “The site is located on a 60-m wide road, which will further be connected to the NPR, which is to be extended to Haryana as per the Zonal Development Plan of Zone K-II (Dwarka),’’ said the official Land acquisition is also taking place for Sector 27. The land falling under Sector 27, as per the development plan, is surrounded by Rewari Railway Line and Bijwasan Road.

“At present, 28.9 hectares of land is available in Sector 27 for taking up housing schemes. Land acquisition is taking place in the area now and development activities can only start thereafter,’’ said the official.



Soon: Higher income group housing schemes in Dwarka
  Reply With Quote
Reply

Tags
की, ने, बनाई

Thread Tools Search this Thread
Search this Thread:

Advanced Search

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On


Similar Threads
Thread Thread Starter Forum Replies Last Post
डीडीए अब मेट्रो के नजदीक बनाएगा फ्लैट fritolay_ps Delhi 0 22-01-12 10:16 AM
जीडीए कौशांबी में बनाएगा हाईराइज बिल्डिं fritolay_ps Ghaziabad 1 14-09-11 07:20 AM
जान लें डीडीए से प्लॉट फ्री होल्ड कराने की  fritolay_ps Delhi 0 26-08-11 10:50 AM
नए लैंड एक्यूजीशन एक्ट का विरोध होगा MANOJa Noida 0 16-08-11 01:10 PM
कितने एचआईजी, एमआईजी फ्लैट्स बनाएं ? fritolay_ps Ghaziabad 0 02-03-11 09:32 AM

ADVERTISE ON THIS WEBSITE - CONTACT US NOW
All times are GMT +5.5. The time now is 02:19 AM.



Home | About IREF | Terms and Conditions | Copyright Infringement Policy
Copyright © 2006-2012, www.indianrealestateforum.com, All Rights Reserved.
Bookmark and Share