Real Estate India Property Forum –Gurgaon, Delhi, Noida, Mumbai –No Buy, Sell or Rent Properties here!

JOIN IREF

Go Back   Indian Real Estate Forum - www.indianrealestateforum.com > Real Estate Developers > Real Estate Developers > DLF

Search Before Posting - Use 'Google Custom Search' - Keep forum free from Duplicate Threads - Use Descriptive Thread Titles

Reply Closed Thread

 
LinkBack Thread Tools Search this Thread
Old 10-09-11   #1
Super Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Latitude 28.587, Longitude 77.394
Posts: 8,545
My Mood: Cool
Thanks: 197
Thanked 671 Times in 487 Posts
Default डीएलएफ ने 440 करोड़ में प्लॉट बेचा

की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ ने एम3एम इंडिया को 440 करोड़ रुपए में गुड़गांव का अपना एक प्लॉट बेचा है। डीएलएफ ने कर्ज के अपने बोझ को कम करने के लिए चालू वित्त वर्ष में अपने कुछ प्लॉट बेचने की योजना बनाई है। यह डील कंपनी की इसी योजना की पहली कड़ी है। एम3एम भी रियल्टी कंपनी है।

इस सौदे से जुड़े कम से कम दो लोगों ने कहा है कि गुड़गांव के 28 एकड़ के इस प्लॉट को एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सभी मंजूरी मिल चुकी है। टाटा रियल्टी और महिंद्रा को पीछे छोड़ एम3एम डीएलएफ से यह प्लॉट खरीदने में कामयाब हुई है। कंपनी पहले ही डीएलएफ को 150 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है। शेष रकम का भुगतान अगले एक महीने में होगा। सूत्रों का कहना है कि एम3एम इस सौदे के लिए रकम का इंतजाम अपने आंतरिक स्त्रोतों से कर रही है।

हालांकि, इस सौदे के मामले में डीएलएफ के एक प्रवक्ता ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। नाम जाहिर न करने की शर्त पर डीएलएफ के एक अधिकारी ने इस सौदे की पुष्टि कर दी। अधिकारी ने बताया कि दोनों कंपनियों के बीच यह सौदा गुरुवार को हुआ। एम3एम के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी जमीन खरीदने के लिए पिछले कुछ समय से डीएलएफ से बातचीत कर रही थी। हालांकि, प्रवक्ता ने यह बताने से मना कर दिया कि उनके बीच कोई सौदा हुआ है या नहीं।

डीएलएफ लगातार अपने गैर-प्रमुख कारोबार को बेचने की कोशिश कर रही है। इसके तहत कंपनी प्लॉट, स्पेशल इकनॉमिक जोन और आईटी पार्क सहित अमन होटल कारोबार बेच चुकी है। हालांकि, कंपनी ने सेंट्रल दिल्ली स्थित अपना होटल कारोबार नहीं बेचा है। दरअसल, कंपनी इन कारोबारों को बेचकर अगले दो साल में करीब 7,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल कर्ज का बोझ घटाने के लिए करेगी। 30 जून 2011 तक डीएलएफ पर 21,524 करोड़ रुपए का कर्ज था। कर्ज पर लगातार बढ़ती ब्याज दर की वजह से कंपनी का ब्याज खर्च काफी बढ़ गया है। इससे कंपनी को कर्ज का बोझ घटाने में दिक्कत आ रही है।

जून 2011 तिमाही में कंपनी ने गैर-प्रमुख कारोबारों को बेचने की कोशिशें तेज कर दी थी। छोटी गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों की बिक्री से कंपनी ने इस दौरान 165 करोड़ रुपए जुटाए। एनालिस्टों की एक हालिया बैठक में कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सौरभ चावला ने कहा कि डीएलएफ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दो गैर-प्रमुख परिसंपत्तियों की बिक्री करेगी। कंपनी इस साल पुणे में सेज और नोएडा के एक आईटी पार्क में हिस्सेदारी बेचने का काम पूरा कर लेगी। इस बिक्री से कंपनी और को-प्रमोटर 1,300 करोड़ रुपए जुटा सकते हैं।

-navbharat times
  Reply With Quote
Reply

Tags
ने, बेचा, में, 440

Thread Tools Search this Thread
Search this Thread:

Advanced Search

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On


Similar Threads
Thread Thread Starter Forum Replies Last Post
जान लें डीडीए से प्लॉट फ्री होल्ड कराने की  fritolay_ps Delhi 0 26-08-11 10:50 AM
'बिल्डरों को नहीं देंगे एक्सटर्नल डिवेलपम fritolay_ps Faridabad 0 08-08-11 07:04 AM
दो साल में डीडीए के 41500 अफोर्डेबल फ्लैट fritolay_ps Delhi 1 13-07-11 07:03 AM
नोएडा एक्सटेंशन पर फैसले से जीडीए को टेंशê fritolay_ps Ghaziabad 0 11-07-11 06:28 AM
रोडवेज बोडाकी रेलवे स्टेशन तक चलाएगा बसें fritolay_ps Greater Noida 0 02-04-11 10:20 AM

ADVERTISE ON THIS WEBSITE - CONTACT US NOW
All times are GMT +5.5. The time now is 11:11 PM.



Home | About IREF | Terms and Conditions | Copyright Infringement Policy
Copyright © 2006-2012, www.indianrealestateforum.com, All Rights Reserved.
Bookmark and Share