|
|
|
|
#1 |
|
Retired Staff
|
Highway to connect Delhi with Ghaziabad - HT
26 Sep 2011, 1233 hrs GHAZIABAD: A 14-lane highway from Hazrat Nizamuddin in Delhi to Dasna town in Ghaziabad will be constructed at a cost of R8,500 crore to ease traffic congestion on the route. “The project will take four years to complete,“ Bhuvnesh Kumar, Meerut Divisional Commissioner, said. National Highways no 24 and 58 will also be linked near the Ghaziabad Hindon bridge, he said. Kumar also announced that from Dasna to Meerut one more road will be constructed to reduce the traffic volume in 2020. Kumar was addressing a gathering of officers and builders in Sahibabad last evening. PTI
|
|
|
|
#2 |
|
Senior Member
|
arey inka koi bharosa nahi hai...one day the project is on ..other day it gets cancelled after few days again it is back on ,,.and on and on...
some time back only one of the concerned bodies said that this project is not feasible so wont be done...ab phir se..although I guess half the work is alrdy done |
|
|
|
#3 | |
|
Retired Staff
|
Quote:
Let us see what will happen.... In future Kabhi Na Kabhi to ye kaam hone he hai.. such regular news are main hope. |
|
|
|
|
#6 |
|
Ex-Moderator
|
एक्सप्रेस हाइवे के लिए शुरू हुई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे के लिए मोदीनगर तहसील के 13 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। अपर जिलाधिकारी भूमि ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने इन गांवों के लेखपालों से ब्योरा भी तलब किया है। एक्सप्रेस-वे के लिए 45-45 मीटर भूमि अधिगृहीत की जानी है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 3 ए का प्रकाशन किया गया है। डासना एनएच-24 से कलछीना-भोजपुर होते हुए मेरठ तक बनने वाला दिल्ली- एक्सप्रेस-हाइवे जल्द तैयार करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2013 तक काम पूरा करना है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय ने 1250 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिसमें एक्सप्रेस-वे पर 350 करोड़ रुपये और आउटर रिंग रोड के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उपजिलाधिकारी बिजेंद्र सिंह के मुताबिक एक्सप्रेस-वे के लिए तहसील अंतर्गत आने वाले गांवों में कलछीना, पट्टी, अमराला, मुरादाबाद, सैदपुर, हुसैनपुर डीलना, गैर आबादी गांव जैनुद्दीनपुर उर्फ मजाल, भोजपुर, औरंगाबाद, फजलगढ़, भड़जन, पलौता, तलहैटा व चूडि़याला हैं। इन गांवों में भूमि चिन्हित की जा चुकी है। अधिग्रहण के लिए धारा 3 ए का प्रकाशन जारी हो गया है। गांववाइज लेखपालों से खसरा नंबरों की सूची तैयार कराई जा रही है। एक्सप्रेस-वे के लिए 45-45 मीटर भूमि अधिगृहीत की जानी है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस हाइवे को केंद्र सरकार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से बनवाएगा। जमीन अधिग्रहण का कार्य भी खुद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ही करेगा। स्थानीय तहसील प्रशासन का कार्य सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग को जमीन का रिकार्ड देना होगा। पूरे एक्सप्रेस-वे के लिए 20 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा। कहां से गुजरेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-हाइवे -मोदीनगर के भोजपुर होकर मेरठ के गंगौल से लेकर गाजियाबाद के डासना तक। -मेरठ से मोदीनगर तहसील के 13 गांवों से होता हुआ एनएच-24 में मिलेगा। -इस हाइवे को 6 लेन का प्रस्तावित किया गया है। -निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रहेगी। -Dainik jagran |
|
|
|
#7 |
|
Ex-Moderator
|
एनएच-24 को चौड़ा करने की मांग को लेकर धरना
गाजियाबाद: एनएच-24 को चौड़ा करने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी सेना की जिला इकाई ने शनिवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। इसके साथ ही एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार आहुजा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि एनएच-24 को चौड़ा करने की मांग को लेकन कई सालों से आंदोलन किए जा रहे हैं। कई बार इस रोड को 8 से 12 लेन करने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीें किया जा सका है। रोड की चौड़ाई कम होने के कारण यहां पर आए दिन जाम लगा रहता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। -dainik jagran |
|
|
|
#8 |
|
Retired Staff
|
अब आई एनएच-58 को एनएच-24 से जोड़ने वाली लिंक रोड प्रोजेक्ट की याद
8 Dec 2011, 0400 hrs IST http://navbharattimes.indiatimes.com...w/11024179.cms नगर संवाददाता॥ मेरठ रोड तिराहा एनएच-58 को एनएच-24 से जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक रोड बनाने का काम सालों से अधर में लटका है। इस प्रोजेक्ट में केंद्र सरकार का भी करीब 60 करोड़ रुपया 2 सालों से फंसा है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए जून 2009 में मदद मंजूर की थी। अब जीडीए के अफसरों को यह आशंका है कि अगर चालू वित्तीय वर्ष तक प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हुआ हो सकता है कि केंद्र सरकार अपना पैसा वापस ले ले। इसी आशंका के चलते जीडीए ने आनन-फानन में प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए फिर से प्रदेश सरकार के पास भेजा है। केंद्र सरकार का मानना था कि अगर नई लिंक रोड बन जाती है तो इससे दिल्ली आने-जाने वाला ट्रैफिक मोहन नगर चौराहे पर ट्रैफिक जाम में नहीं फंसेगा। जीडीए के चीफ इंजीनियर आर. के. सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार ने 2 नई सड़क परियोजनाओं के लिए मदद मंजूर की थी। इनमंे से एक प्रोेजेक्ट मेरठ रोड तिराहे के पास से एनएच 58 को एनएच-24 से जोड़ने का है और दूसरा प्रोजेक्ट है राज नगर एक्सटेंशन रोड। केंद्र सरकार ने एक्सटेंशन रोड के लिए 9 करोड़ और एनएच-58 से एनएच-24 को जोड़ने की परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। राजनगर एक्सटेंशन रोड बनकर तैयार हो गई है। नई लिंक रोड प्रोजेक्ट के लिए जून 2009 में आर्थिक मदद मंजूर की गई थी। पर जीडीए अभी तक इस धन का सदुपयोग नहीं कर पाया। अफसरों को आशंका है कि चालू वित्तीय वर्ष तक अगर प्रोजेक्ट को यूपी सरकार की मंजूरी नहीं मिली तो केंद्र सरकार इस पैसे को वापस न ले ले। अब जीडीए ने इसी आशंका के चलते अपनी रणनीति को बदल लिया है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर आर. के. सिंह ने बताया कि एनएच-24 से मेरठ रोड तिराहे (एनएच 58) को जोड़ने के लिए नई सड़क के निर्माण के प्रस्ताव को फिर से प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। क्या है प्रोजेक्ट -मेरठ रोड तिराहे से एनएच 58 को सिद्धार्थ नगर के पास एनएच-24 से जोड़ने के लिए 6 लेन वाली लिंक रोड बनाई जाएगी -दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे लाइन पर आरओबी साईं उपवन के पीछे बनेगा - जीडीए की इस परियोजना की कुल लागत 135 करोड़ रुपये होगी - केंद्र सरकार ने परियोजना में वित्तीय मदद के लिए 60 करोड़ रुपये दिए क्या होगा लाभ - एनएच -58 के एनएच -24 से जुड़ने का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से मेरठ आने - जाने वाले लोगों को होगा। फिलहाल वाहन चालक हिंडन पर बने पुराने पुल के पास अक्सर ट्रैफिक जाम में फंस जाते है। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मेरठ रोड तिराहे से एनएच -24 तक पहंुचने में चंद मिनटों का समय लगेगा । |
|
|
|
#9 |
|
Retired Staff
|
Proposal pe Proposal, Plan Change pe Plan Change.... Kaam kab start hoga Sir Ji.
![]() एलिवेटिड रोड, सिग्नल फ्री ट्रैफिक 15 Dec 2011, 0400 hrs IST http://navbharattimes.indiatimes.com...w/11111583.cms किरणपाल राणा॥ मेरठ रोड तिराहा मेरठ रोड तिराहे से एनएच -58 को एनएच -24 से कनेक्ट करने वाली प्रस्तावित न्यू लिंक रोड का डिजाइन बदल गया है। 4 किलोमीटर लंबी रोड का शुरुआती हिस्सा 1.5 किमी तक ऐलिवेटिड होगा। हिंडन मोटेल ( मेरठ रोड तिराहे से 300 मीटर पहले ) से सांई उपवन - ईको फ्रेंडली पार्क और साहिबाबाद रेलवे ट्रैक से 500 मीटर आगे एलिवेटिड रोड खत्म होगी। इसके आगे न्यू लिंक रोड प्रताप विहार गंगा वॉटर प्लांट के आगे एनएच -24 पर खत्म होगी। एक्सपर्ट कंपनी ने बताया था कि पुराने प्लान से मेरठ रोड तिराहे पर जाम की समस्या होती। जीडीए के चीफ इंजीनियर आर . के . सिंह के मुताबिक , नए प्लान से न्यू लिंक रोड पर ट्रैफिक सिग्नल फ्री होगा और लागत भी सिर्फ 20 पर्सेंट बढ़ेगी। लंबाई भी 500 मीटर बढ़ी है। उन्होंने बताया कि डिजाइन फाइनल हो चुका है। डीपीआर तैयार होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह है नया प्रोजेक्ट : एनएच -58 से एनएच -24 को कनेक्ट करने वाली प्रस्तावित न्यू लिंक रोड 6 लेन की होगी। एनएच -58 से इस रोड की शुरुआत मेरठ रोड तिराहे से करीब 300 मीटर पहले ( हिंडन मोटेल के सामने ) होगी। यहां से ईको फे्रंडली पार्क के रास्ते गाजियाबाद - साहिबाबाद रेलवे ट्रैक पर 500 मीटर आगे तक करीब 1.5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटिड होगा। रेलवे ट्रैक पर बनने वाला आरओबी भी एलिवेटिड रोड में शामिल किया गया है। इसके बाद 2.5 किमी लंबी रोड प्रताप विहार वॉटर प्लांट के आगे एनएच -24 पर मिलेगी। रोड कुल 4 किमी लंबी होगी। क्यों बदला डिजाइन : प्रोजेक्ट इंचार्ज जीडीए के एक्सईएन ए . के . सिंह के मुताबिक , पुराने प्लान में न्यू लिंक रोड मेरठ तिराहे से शुरू होनी थी। साहिबाबाद - गाजियाबाद रेलवे ट्रैक के ऊपर आरओबी बनाकर इसे एनएच -24 से जोड़ने का प्लान था। 6 लेन के इस प्रोजेक्ट के लिए 135 करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार किया गया था , लेकिन इसमें सबसे बड़ी समस्या मेरठ रोड पर आने वाले ट्रैफिक को लेकर थी। एक्सपर्ट एजेंसी का दावा था कि जितना फायदा न्यू लिंक रोड बनने से होगा , उससे बड़ी समस्या मेरठ रोड तिराहे पर ट्रैफिक जाम पैदा करेगा। ग्रेड सेपरेटर्स का था प्लान : मेरठ रोड तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए एक्सपर्ट कंपनी ने 2 प्लान पर काम शुरू किया था। पहला प्लान था कि ग्रेड सेपरेटर बनाकर मोहन नगर से आने वाला ट्रैफिक एनएच -58 पर उतारा जाए। इसी तरह से मोहननगर से नया बस अड्डा की ओर आने वाले ट्रैफिक को नया लूप बनाकर सिग्नल फ्री करने किया जाए। इस प्रोजेक्ट के लिए जगह कम पड़ रही थी। दूसरे प्लान में इस चौराहे को सिग्नल फ्री करना था। इस प्लान को पूरा करने के लिए भी जगह की कमी आड़े आई। चौराहे को सिग्नल फ्री करने से प्रोजेक्ट कॉस्ट करीब 500 करोड़ होने की संभावना थी। इस वजह से इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सिग्नल फ्री होगा मेरठ रोड तिराहा : ए . के . सिंह के मुताबिक , नए प्लान से मेरठ रोड तिराहे पर न्यू लिंक रोड का ट्रैफिक सिग्नल फ्री होगा। इससे प्रोजेक्ट कॉस्ट भी करीब 20 पर्सेंट ही बढ़ने की संभावना है। रोड की लंबाई सिर्फ 500 मीटर बढ़ी है। डिजाइन फाइनल , अप्रूवल का इंतजार : जीडीए के चीफ इंजीनियर आर . के . सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का डिजाइन फाइनल हो गया है। जल्द अप्रूवल मिलेगी। एस्टिमेट भी जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद टेंडर छोड़े जाएंगे। |
|
![]() |
| Tags |
| bridge, gzb, hindon, linked, nh24, nh58 |
| Thread Tools | Search this Thread |
|
|
Similar Threads
|
||||
| Thread | Thread Starter | Forum | Replies | Last Post |
| News - Noida Extension 2nd bridge over Hindon | ranjeetks | Greater Noida | 15 | 09-12-12 08:01 AM |
| 4 Lane Railway Underpass at Hindon Nehar from GT road to IP/NOIDA | saurabh2011 | Ghaziabad | 1 | 31-07-11 10:14 AM |
| Noida: Don't buy plots in flood zone (Hindon) | deepauls | Noida | 0 | 13-06-11 11:01 AM |
| Hindon floodplains to be rid of encroachments, made into green belt | fritolay_ps | Noida | 2 | 28-04-11 01:57 PM |
| Constructione linked vs No EMI plan | libranreality | Noida | 18 | 23-01-11 12:21 PM |