Real Estate India Property Forum –Gurgaon, Delhi, Noida, Mumbai –No Buy, Sell or Rent Properties here!

JOIN IREF

Go Back   Indian Real Estate Forum - www.indianrealestateforum.com > Real Estate Open House > Home Loans, Relocation, Vaastu Shastra

Search Before Posting - Use 'Google Custom Search' - Keep forum free from Duplicate Threads - Use Descriptive Thread Titles

Reply Closed Thread

 
LinkBack Thread Tools Search this Thread
Old 19-08-12   #1
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default आम आदमी के लिए सस्ता करें कर्ज

चिदंबरम ने बैंकों से कहा, आम आदमी के लिए सस्ता करें कर्ज
ईएमआई का बोझ घटाएं
•
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वह आम आदमी के लिए कर्ज सस्ता करें । घर, कार और कंज्यूमर डयूरेबल से लेकर शिक्षा कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की सख्त जरूरत है। ऐसा करने से जहां आम आदमी की क्रय क्षमता बढ़ेगी वहीं उद्योगों में उत्पादन में बढ़ोतरी हो सकेगी जिसके चलते निवेश का चक्र तेज होगा। आम आदमी की शिकायत है कि उस पर ईएमआई का बोझ बढ़ रहा है और कर्ज चुकाने की अवधि बढ़ रही है। इन दोनों मोर्चों पर राहत का उपाय ब्याज दरों में कटौती है।

शनिवार को यहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में चिदंबरम ने यह बातें कही। इसके साथ ही उन्होंने सूखा प्रभावित किसानों को कर्ज अदायगी में राहत देने की घोषणा भी की।

वहीं उन्होंने बैंकों को एटीएम की संख्या को 63,000 के मौजूदा स्तर से दो वर्ष में दोगुना करने का निर्देश दिया ताकि करीब 11 लाख करोड़ रुपये की जो राशि लोगों के पास है वह सिस्टम में आ सके और उसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को मिल सके। वित्त मंत्री ने एटीएम को नकदी स्वीकार करने वाली मशीन भी बनाने के निर्देश दिए।

चिदंबरम ने कहा कि देश के बैंकिंग क्षेत्र की सेहत कुछ अन्य देशों की तुलना में बहुत अच्छी है। यदि देश में निवेश का माहौल फिर से बेहतर हो जाए तो हमारी ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी।


•सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों की बैठक में बोले चिदंबरम
•सूखा प्रभावित किसानों को कर्ज अदायगी में राहत की घोषणा
वित्त मंत्री का विकास मंत्र
63000
से बढ़ाकर दोगुनी की जाए एटीएम की संख्या दो वर्ष में
`
06
लाख करोड़ से ज्यादा का कृषि ऋण देने की तैयारी वर्ष 2012-13 में
•ईएमआई वाजिब स्तर पर रखी जाए, ताकि अदायगी हो आसान, ग्राहकों को कंज्यूमर ड्यूरेबल खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाए
•एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने की भी सुविधा हो, बैंक ई-ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दें
•सभी क्षेत्रों में निवेश का माहौल सुधारा जाए
•देश में सूखे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभ्‍ाी बैंक पूरी तरह से तैयार रहें
•छात्रों को शिक्षा ऋण देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा
  Reply With Quote
Reply

Tags
आदमी, आम, करें, कर्ज, के, लिए

Thread Tools Search this Thread
Search this Thread:

Advanced Search

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On


Similar Threads
Thread Thread Starter Forum Replies Last Post
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे का मार्ग तय fritolay_ps Jaipur 8 15-08-12 06:30 PM
उत्तर प्रदेश में जमीन के रेट आसमान पर deepauls Noida 0 25-06-12 05:57 AM
मकान खरीदने के लिए आवास वित्त कंपनियों से  fritolay_ps Home Loans, Relocation, Vaastu Shastra 0 21-02-12 07:10 PM
शिखर एंक्लेव को ऋण देने से एलआइसी का इनकार fritolay_ps Ghaziabad 0 10-09-11 09:10 PM
एनसीआर के रेंटल मार्केट में सुस्ती - Oversupply Effect saurabh2011 Noida 0 04-07-11 01:29 PM

ADVERTISE ON THIS WEBSITE - CONTACT US NOW
All times are GMT +5.5. The time now is 03:11 PM.



Home | About IREF | Terms and Conditions | Copyright Infringement Policy
Copyright © 2006-2013, www.indianrealestateforum.com, All Rights Reserved.
Bookmark and Share