Real Estate India Property Forum –Gurgaon, Delhi, Noida, Mumbai –No Buy, Sell or Rent Properties here!

JOIN IREF

Go Back   Indian Real Estate Forum - www.indianrealestateforum.com > Real Estate in Indian Cities > Hot Cities > Noida

Search Before Posting - Use 'Google Custom Search' - Keep forum free from Duplicate Threads - Use Descriptive Thread Titles
Like Tree2Likes


Reply Closed Thread

 
LinkBack Thread Tools Search this Thread
Old 16-07-12   #21
Member
 
Join Date: Sep 2011
Posts: 300
Likes Received: 11
Likes Given: 38
Default

Hindi font getting blurred on Google chrome browser .. cant read them properly .. words getting mangled.

Do we need to upgrade site to support chrome?
  Reply With Quote
Old 16-07-12   #22
Veteran Member
 
cookie's Avatar
 
Join Date: Dec 2010
Location: South City-I,Gurgaon
Posts: 11,566
Likes Received: 1769
Likes Given: 1426
My Mood: Cheerful
Default

Quote:
Originally Posted by memnew7 View Post
Hindi font getting blurred on Google chrome browser .. cant read them properly .. words getting mangled.

Do we need to upgrade site to support chrome?
Why don't you translate it into English before you read??
I do face similar issue
  Reply With Quote
Old 17-07-12   #23
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

जिले में कल से लागू होंगे बढ़े सर्किल रेट


ग्रेटर नोएडा : जिले में बुधवार से जमीन खरीदना और महंगा हो जाएगा। जिला प्रशासन ने डीएम सर्किल रेट में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। जिलाधिकारी एमकेएस सुंदरम के अवकाश पर होने के चलते सोमवार को नए सर्किल रेट को लागू नहीं किया जा सका बुधवार को डीएम छुट्टी से लौट आएंगे। उनके हस्ताक्षर होते ही सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। दर बढ़ने से संपत्ति खरीदने वाले लोगों को अधिक स्टांप शुल्क देना पड़ेगा।
प्रशासन ने पहले दस से बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया था। सोमवार को क्लक्ट्रेट पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चली मैराथन बैठक में 20 से 25 प्रतिशत तक दर बढ़ाने का निर्णय किया। सेक्टर व गांव सभी जगह मौजूदा दरों में वृद्धि की गई है। जिन सेक्टर व गांवों में जमीन की अधिक खरीद-फरोख्त हो रही है, वहां 25 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। बाकी जगह बीस प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ग्रेटर नोएडा के गांवों में इस समय 44 से 85 लाख रुपये प्रति हैक्टेयर, विकसित सेक्टरों में 17 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर व अविकसित सेक्टरों में 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के सर्किल रेट थे। बुधवार से यह दर बीस से पच्चीस प्रतिशत और बढ़ जाएगी। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण के गांव व सेक्टरों में भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व भगवान सिंह ने बताया कि दरों पर अंतिम निर्णय हो चुका है। बुधवार को जिलाधिकारी के अवकाश से लौटते ही नई दरों को लागू कर दिया जाएगा।

dainik jagran
  Reply With Quote
Old 17-07-12   #24
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

कल से लागू होगा नया सर्किल रेट
•
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में नया सर्किल रेट 18 जुलाई से लागू होना तय है। सोमवार को एडीएम की अध्यक्षता में निबंधन अफसरों की बैठक हुई, जिसमें प्रस्तावित सूची पर आईं लोक आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। वहीं, बार एसोसिएशन के विरोध पर छत की रजिस्ट्री कराने संबंधी प्रस्ताव भी निबंधन विभाग ने वापस ले लिया है।

सोमवार को हुई बैठक में बार एसोसिएशन ऑफ नोएडा (एडवोकेट एंड डीड राइटर्स) की सात में से एक आपत्ति मान ली गई। छत के अधिकार के साथ ऊपरी मंजिल के फ्लैट की रजिस्ट्री कराने पर कुल कीमत में 50 फीसदी अतिरिक्त सर्किल रेट जोड़े जाने का प्रस्ताव विभाग ने वापस ले लिया है। हां, अगर छत के उपयोग के अधिकार के साथ रजिस्ट्री कराई जाती है तो सर्किल रेट में मिलने वाली 20 फीसदी छूट नहीं मिलेगी। इसकेअलावा शेष सभी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।
एआईजी स्टांप एसके सिंह ने बताया कि सोमवार की बैठक में नोएडा और दादरी की एक-एक आपत्ति मान ली गई है। नये सर्किल रेट लागू होने से आवासीय समितियों के करीब तीन हजार फ्लैट मालिकों रजिस्ट्री के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कई सोसायटी तो ऐसी हैं, जिनके एक भी फ्लैट की रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। आवासीय क्षेत्र में 25 से 30 फीसदी, संस्थागत व औद्योगिक क्षेत्र में 15 से 20 फीसदी, अपार्टमेंट के लिए 20 से 35 फीसदी और कृषि की जमीन के लिए 10 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ेंगे।

•आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार
  Reply With Quote
Old 17-07-12   #25
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

.
Attached Images
 
  Reply With Quote
Old 18-07-12   #26
Senior Member
 
Naveen's Avatar
 
Join Date: Aug 2011
Location: Noida
Posts: 698
Likes Received: 145
Likes Given: 148
My Mood: Relaxed
Default

So how this new circle rate gonna affect the flat prices at Noida or Greater Noida ?
__________________
Rgds, Naveen
  Reply With Quote
Old 18-07-12   #27
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

जिले में आज से जमीन खरीदना हुआ महंगा

ग्रेटर नोएडा : जिला प्रशासन द्वारा बढ़ाए गए जमीन के नए सर्किल रेट बुधवार से लागू हो जाएंगे। अब लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के समय 20 से 25 प्रतिशत अधिक स्टांप शुल्क देना पड़ेगा। किसानों को अर्जित भूमि की एवज में दिए जाने वाले छह प्रतिशत भूखंडों का सर्किल रेट नौ हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। जिन गांवों में 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के सर्किल रेट थे, वहां अब रजिस्ट्री के समय 97 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर पर पांच प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होगा।

जिला प्रशासन ने सोमवार को नए सर्किल रेट को अंतिम रूप दे दिया था। जिलाधिकारी एमकेएस सुंदरम के अवकाश पर होने की वजह से इसे तत्काल प्रभाव से लागू नहीं किया जा सका था। मंगलवार को जिलाधिकारी छुट्टी से लौट आए और शाम को उन्होंने बढ़े सर्किल दरों पर सहमति जताते हुए हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। जिले के सभी निबंधन कार्यालयों को इसकी जानकारी दे दी गई है। संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लोगों को अब बढ़ी दरों पर स्टांप शुल्क देना होगा।

ग्रेटर नोएडा के अविकसित सेक्टरों में भूखंडों की रजिस्ट्री के समय अब तक 14 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से स्टांप शुल्क लिया जाता था। इसे बढ़ाकर अब 19,500 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। विकसित सेक्टरों में 17 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर के सर्किल रेट को बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर किया गया है। भूखंड खरीदते समय अब लोगों को बढ़ी दरों पर पांच प्रतिशत स्टांप शुल्क देना होगा। ग्रेटर नोएडा, दादरी व यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जिन गांवों में 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर थी, वहां 97 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर किया गया है। जिन गांवों में जमीन की दर 55, 60 व 66 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर थी, वहां 70 से 85 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की गई है। किसानों को मिलने वाले छह प्रतिशत भूखंडों की रजिस्ट्री पर अब तक नौ हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से स्टांप शुल्क वसूला जाता था। प्रशासन अब दस हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर पर स्टांप शुल्क वसूलेगा।



dainik jagran
  Reply With Quote
Old 18-07-12   #28
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

जिले में नया सर्किल रेट लागू
डीएम ने किए हस्ताक्षर, आज से नई सर्किल दरों पर होगी रजिस्ट्री
• अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। जिले में नया सर्किल रेट आज से लागू हो जाएगा। मंगलवार को डीएम ने सूची पर हस्ताक्षर कर दिए, आज से रजिस्ट्री कराने वालों को नई दरों पर ही स्टांप शुल्क चुकाना होगा।

अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में नए सर्किल रेट 17 से लागू होने का समाचार प्रकाशित किया था, इस समाचार में ही दिए गए प्रस्तावित नए सर्किल रेट की सूची पर प्रशासन ने आज मोहर लगा दी है। सावन शिवरात्रि के चलते सार्वजनिक अवकाश के बावजूद मंगलवार शाम को डीएम ने प्रस्तावित सर्किल रेट पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही सर्किल रेट लागू करने की अंतिम प्रक्रिया भी पूरी हो गई। बुधवार सुबह दस बजे से जिले में नई दरें प्रभावी हो जाएंगी। इससे पहले एक अगस्त 2010 को सर्किल रेट में वृद्धि की गई थी। करीब दो साल बाद जिले में फिर से सर्किल रेट बढ़ाया गया है। नई दरें लागू होने के साथ ही आज से जिले में शहरी आवासीय भूखंडों की कीमतें करीब 30 से 32 फीसदी, ग्रामीण आवासीय और औद्योगिक भूखंडों की दरें 10 से 12 फीसदी, संस्थागत भूखंडों में 25 फीसदी, कृषि दरों में 15 से 20 फीसदी, ग्रुप हाउसिंग में 22 फीसदी, वाणिज्यिक संपत्तियों में 10 से 12 फीसदी और अपार्टमेंट में 30 से 40 फीसदी वृद्धि की गई है।

जिले में सभी जमीनों का औसत वृद्धि दर 20 से 25 फीसदी है। संपत्ति खरीदकर रजिस्ट्री कराने वालों को अब इन्हीं दरों पर स्टांप शुल्क चुकाना होगा। बता दें, कि जिले में सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से भी काफी दबाव डाला जा रहा था। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को पत्र लिखकर नगर निकाय चुनाव खत्म होते ही सर्किल दरें बढ़ाने को कहा था। पड़ोसी जिला गाजियाबाद पहले ही दरें बढ़ा चुका है।
वहीं निबंधन विभाग का मानना है कि सर्किल रेट बढ़ने के बावजूद बाजारी कीमतों में उछाल नहीं आएगा। इसके पीछे तर्क यह है कि सर्किल दरें अभी बाजारी कीमतों की तुलना में काफी कम हैं। उनका यह भी मानना है कि रेट बढ़ जाने से संपत्ति खरीदारों को बैंकों से ज्यादा लोन भी मिल सकेगा।

अब इन दरों पर होगी नोएडा में संपत्ति की रजिस्ट्री
आवासीय सेक्टर
ए श्रेणी -14, 14ए, 15ए, 17, 44 का 66500 रुपये
बी श्रेणी-15, 19, 21, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 33, 35, 36, 37, 38, 39, 40, 47, 51 का 48000 रुपये।
सी श्रेणी-सेक्टर 46 का 42500
डी श्रेणी-20, 23, 31, 34, 41, 42, 43, 48, 49, 50, 52, 53, 61, 71, 92 का 35000 रुपये।
ई श्रेणी-11, 12, 22, 55, 56, 72, 93, 93ए, 93बी, 96, 97, 98, 99, 100, 105, 106, 107, 108, 109, का 30000 रुपये।
एफ श्रेणी- 110, 112, 113, 115, 116, 117, 118, 119, 120, 121, 122, 128, 129, 131, 133, 134, 135, 136, 137, 141, 151, 158, 162 का 28500 रुपये।
जी श्रेणी-सेक्टर 62 का 27500
एच श्रेणी -45, 66, 70, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79 का 26000 रुपये।
-उक्त सेक्टरों के अलावा शेष की दर 23000 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी।
व्यावसायिक सेक्टर
शेष सभी व्यावसायिक सेक्टरों के रेट
संस्थागत सेक्टर
औद्योगिक सेक्टर
सेक्टर 1-10 व 16 :-
भूखंड एरियाकीमत
4 हजार वर्ग मीटर तक24 हजार रुपये
20 हजार वर्ग मीटर तक23 हजार रुपये
60 हजार वर्ग मीटर तक22 हजार रुपये
60 हजार से अधिक पर 21 हजार रुपये
सेक्टर 57, 58, 59, 60, 83, 64, 65, 66 व 67, 68:-

चार हजार वर्ग मीटर तक13 हजार
20 हजार वर्ग मीटर तक 12 हजार
60 हजार वर्ग मीटर तक11 हजार
60 हजार से अधिक 10 हजार
सेक्टर 80, 81, 83, 84, 85, 87, 88, 90, 138,140, 140ए :-

चार हजार वर्ग मीटर तक9 हजार
20 हजार वर्ग मीटर तक 8 हजार
60 हजार वर्ग मीटर तक7 हजार
60 हजार से अधिक 6 हजार

फेज दो के ए, बी, सी, डी और होजरी कांप्लेक्स :

चार हजार वर्ग मीटर तक11 हजार
20 हजार वर्ग मीटर तक 10 हजार
60 हजार वर्ग मीटर तक9 हजार
60 हजार से अधिक 8 हजार
नोट:- उक्त सभी दरें रुपये प्रति वर्ग मीटर में हैं।

ग्रुप हाउसिंग फ्लैट व अपार्टमेंट
•प्राधिकरण से बने श्रमिक कुंज व ईडब्ल्यूएस फ्लैट का रेट 15 हजार रुपये।
•सेक्टर 11, 12 व 22 का रेट 23 हजार रुपये
•सेक्टर 14ए, 15ए, 17, 44, 92, 93ए व बी, 96, 97, 98 का रेट 50 हजार रुपये।
•सेक्टर 45, 50, 51, 52, 61, 62, 93, 105,, 108, 128, 129, 131, 134, 135 व 137 का रेट 45 हजार रुपये।

•अन्य सेक्टरों का रेट 35 हजार रुपये
•ग्राम बहाउद्दीन, कनावनी और छिजारसी का रेट 30 हजार रुपये।
ग्रुप हाउसिंग भूखंड
•सेक्टर 44 में 82 हजार रुपये।
•सेक्टर 33, 47, 51 व 61 में 55 हजार रुपये।
•सेक्टर 46, 48, 50, 92, 105 व 108 में 44 हजार रुपये।
•सेक्टर 45, 70, 74, 75, 76, 77, 78, 100, 104, 107, 113, 115, 117, 118, 119, 120, 121, 135, 137, 143, 144, 168 व अन्य में 31 हजार रुपये।

कृषि दरें
•गांव भूड़ा, पर्थलाखंजरपुर, बसई बहाउद्दीनगर, ककराला ख्वासपुर, चोटपुर, अलीवर्दीपुर, नौरंगाबाद खादर, असगरपुर जागीर, हैबतपुर, बहलोलपुर, हाजीपुर, सुल्तानपुर, इलाबांस, याकूबपुर, चकसालारपुर, रायपुर खादर और मुबारिकपुर में 1.20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर।

•अन्य सभी गांवों, जिनकी भूमि अधिग्रहण से मुक्त है और दोनों नदियों व बांध के बीच में हैं, उनकी दरें 75 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई हैं।
•विकसित फॉर्म हाउस छह हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर।
•आवासीय भूखंड 32 फीसदी व अपार्टमेंट में 40 फीसदी तक वृद्धि
•करीब दो साल बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ाए गए हैं सर्किल रेट
•सेक्टर 1, 16ए, 24 में 40 हजार
•नोएडा फेज दो व तीन में 25 हजार

•सेक्टर 62 में बहुमंजिला संस्थागत भवनों में बने कार्यालयों की बिक्री का रेट 50 हजार रुपये।
‘मंगलवार को डीएम ने तैयार सूची पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही आज सुबह दस बजे से जिले में सर्किल रेट लागू हो जाएगा। अब कोई और प्रक्रिया शेष नहीं बची है। आज से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर, सभी जगह नई दरें ही प्रभावी होंगी। रजिस्ट्री कराने आने वालों को इन नई दरों पर ही स्टांप शुल्क चुकाना होगा।’
-एसके सिंह,
एआईजी स्टांप, नोएडा
सेक्टर 18 व 38 :-
100 वर्ग मीटर तक3.20 लाख रुपये
100 से 1000 तक3.0 लाख रुपये
1000 से 10 हजार तक2.85 लाख रुपये
10 हजार से अधिक 2.75 लाख रुपये
सेक्टर 16बी, 25ए, 32, 44, 61, 93ए, 93बी, 94, 96, 97, 98, 105, 108, 124, 128, 129, 131, 132, 133, 134, 135, 136, 142, 143ए, 143बी व एक्सप्रेस-वे के अन्य सेक्टरों का रेट :-
100 वर्ग मीटर तक245700 रुपये
100 से 1000 तक202410 रुपये
1000 से 10 हजार तक129870 रुपये
10 हजार से अधिक 124020 रुपये
सेक्टर-12, 15, 16, 20, 25, 27, 29, 41, 43, 50 का रेट :-
100 वर्ग मीटर तक224640 रुपये
100 से 1000 तक188370 रुपये
1000 से 10 हजार तक124020 रुपये
10 हजार से अधिक 112820 रुपये
सेक्टर 23, 26, 37, 39, 40, 51, 52, 53, 92, 110:-
100 वर्ग मीटर तक188370 रुपये
100 से 1000 तक 153270 रुपये
1000 से 10 हजार तक 115830 रुपये
10 हजार से अधिक 94770 रुपये
100 वर्ग मीटर तक159120 रुपये
100 से 1000 तक 129870 रुपये
1000 से 10 हजार तक 108810 रुपये
10 हजार से अधिक 80730 रुपये
10 जुलाई को अमर उजाला में छपी इन दोनों खबरों (ऊपर देखें) पर लगी मुहर।
  Reply With Quote
Old 18-07-12   #29
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

30 से 40 फीसदी महंगी हुई रजिस्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। हाईटेक सिटी के आवासीय भूखंडों और फ्लैटों की रजिस्ट्री कराना अब तीस से चालीस फीसदी तक महंगा हो गया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 फीसदी अधिक शुल्क अदा करना होगा।
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने जनपद के सदर, दादरी समेत अन्य उपनिबंधक कार्यालयों में सर्किल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद ग्रेटर नोएडा के अल्फा वन, अल्फा टू, बीटा वन, बीटा टू, डेल्टा, गामा, चाई, फाई, स्वर्ण नगरी, सिग्मा, पॉकेट, ओमेगा, ईटा, ओमीक्रोन, म्यू, कलाधाम, सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 36, 37 में आवासीय भूखंडों के पुराने रेट 17000 रुपये प्रति वर्गमीटर में 30 से 32 फीसदी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। सूरजपुर, कासना, दादरी में आवासीय भूखंड की दर 6500 से 15000 रुपये तक थी। इनमें 10 से 12 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है।
कृषि भूमि की दर भी 12 से 20 फीसदी बढ़ी
  Reply With Quote
Old 18-07-12   #30
Ex-Moderator
 
fritolay_ps's Avatar
 
Join Date: Mar 2010
Location: Singapore
Posts: 12,482
Likes Received: 1490
Likes Given: 745
My Mood: Cool
Default

यहां भी बढ़े रेट
अल्फा, बीटा, गामा, स्वर्ण नगरी, एनआरआई सिटी, गोल्फ लिंक में कॉमर्शियल भूमि के रेट पहले 28 से 83 हजार मीटर थे। अब ये 33500 से 83000 रुपये होंगे। औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि 2800 से 7500 रुपये थी। अब यह 5680 से 10800 तक होगी।

संस्थागत भूमि पहले 3000 से 8100 रुपये तक थी। यह अब 8250 से 11750 रुपये तक होगी। नर्सिंग होम की भूमि 16000 रुपये के बजाय अब 23250 रुपये होगी। अस्पताल, डिस्पेंसरी की भूमि के रेट 8500 से 10 हजार रुपये से बढ़कर 12600 से 14550 रुपये तक होंगे। धार्मिक स्थानों के लिए 4000 रुपये का सर्किल रेट 5800 कर दिया गया है। कार्यालय उपयोग के लिए भूमि 9500 से 13500 रुपये तक थी। अब यह 7750 से 19380 तक होगी। फार्म हाउस के लिए 5040, इंस्टीट्यूशन ग्रीन के लिए 8750, स्पोटर्स सिटी के लिए 12400 प्रति वर्गमीटर की दर से स्टांप लगाना होगा। अनाथाश्रम, विधवा, वृद्धवस्था केंद्रों के का सर्किल रेट 4000 के बजाय अब 5800 रुपये होगा।

सूरजपुर में कृषि भूमि की दर 8500 से बढ़ाकर 9700 कर दी गई है। सूरजपुर-दादरी मार्ग पर कृषि भूमि के रेट 8500 के बजाय 11000 होंगे।
  Reply With Quote
Reply

Tags
good, july, land, news, noida, noida land prices, prices, rise

Thread Tools Search this Thread
Search this Thread:

Advanced Search

Posting Rules
You may not post new threads
You may not post replies
You may not post attachments
You may not edit your posts

BB code is On
Smilies are On
[IMG] code is On
HTML code is Off
Trackbacks are On
Pingbacks are On
Refbacks are On


Similar Threads
Thread Thread Starter Forum Replies Last Post
Gurgaon prices to fall by 50-80% and Noida prices to rise by 30-40%? amit001 Gurgaon 28 18-01-13 05:15 PM
Land prices Vs Flat prices in Noida & Guraon: opposite trend smart111 Gurgaon 30 05-11-11 08:06 PM
Will prices of under construction flats in Noida/NE rise to pre 2005 levels ?? sanjeevchaudhri Noida 43 26-05-11 11:05 AM
Good news! Home prices may fall soon pbn78 Mumbai 14 30-12-10 04:57 PM

ADVERTISE ON THIS WEBSITE - CONTACT US NOW
All times are GMT +5.5. The time now is 01:18 AM.



Home | About IREF | Terms and Conditions | Copyright Infringement Policy
Copyright © 2006-2013, www.indianrealestateforum.com, All Rights Reserved.
Bookmark and Share