|
|
|
|
#2 | |
|
Senior Moderator
|
Quote:
Greetings Its becoming more a permanent feature.. Announce a higher rate then settle for a lower rate to project and camouflage the attempt at increasing the circle rate.. Fail to understand the logic behind such increase in circle rates.. Possibly to help struggling builders rejig their held up inventories by projecting artificially high prices.. Cheers |
|
|
|
|
#5 |
|
Senior Moderator
|
Hi
Greetings Neharpar area is rated at 15000 psy whereas rates are as low as 17K to start from, despite of 5-7 years of holding of plots.. Developments though planned now with tenders can be put to ransom by farmers delaying it for another 3-4 years, if govt and administration continues to play the soft state and choose not to give up its pleasing tactics.. It all appears a tactic to recover money from innocent and harmless home owners to pay the farmers who have been quoting prices as high as 5cr per acre for acquired land!!! Only logic the administration can give is that circle rates are purely dependent on launch prices.. As if they are happy turning a blind eye at delayed and nil development and not consider much much higher "realistic prices" on resale for other parts of Faridabad. Check for examples of discrimination https://docs.google.com/file/d/0B0CW...kEyUkp2dw/edit Circle rates should be on realistic resale prices and occupancy levels and not entirely based on Launch prices. Check areas with market price as much as 1lac has circle rate 16K-20K while Neharpar is 15K for plots and 2100 for flats. Hard pressed would be the ones who purchase in resale.. While the original allottee (if alive, and still holding after 6-7 years) would have to pay on 1400-1500 BSP while those who purchased in resale probably have to pay at 2100.. Similarly for plots 7500-9000 or 15000 psy for original allotted v/s resale customer.. effectively adding 50K to 2 Lacs in cost depending on size and increasing further with this proposed increase. Cheers |
|
|
|
#6 |
|
Ex-Moderator
|
आज होगी सर्कल रेट को लेकर मीटिंग
फरीदाबाद : जिलास्तर पर हर साल डिवेलपमेंट के आधार पर नए सर्कल रेट तय किए जाते हैं। इस साल भी सर्कल रेट बढ़ाए जाएं या नहीं इसको लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को डीसी के नेतृत्व में कलेक्टर रेट को लेकर मीटिंग होनी है। जिसमें पूरे रेकॉड को टैली कर कलेक्टर रेट बढ़ाया जाए या नहीं इस विषय पर चर्चा की जाएगी। पिछले साल पूर्व डीसी प्रवीण कुमार ने सर्कल रेट काफी अधिक बढ़ा दिए थे, जिससे जिले के लोगों में काफी रोष देखने को मिला था। लंबे समय तक धरना चलने के बाद कलेक्टर रेट वापस लिए गए थे। इसलिए जिला प्रशासन सोच समझ कर इस बार कलेक्टर रेट घोषित करने की तैयारियों में है। डीसी राकेश गुप्ता का कहना है कि कलेक्टर रेट के लिए बुधवार को मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह तय नहीं है कि एक ही मीटिंग के बाद कलेक्टर रेट पर फैसला ले लिया जाए। हमने पटवारियों से पूरी रिपोर्ट मंगाई है और रिपोर्ट को पूरी तरह से टैली किया जाएगा। जिसके बाद यह फैसला लिया जाएगा कि कलेक्टर रेट बढ़ाए जाएंगे या नहीं और अगर कलेक्टर रेट बढ़ाए जाएंगे तो कितने बढ़ाए जाएंगे। -NB times |
|
|
|
#7 |
|
Ex-Moderator
|
20-25 फीसदी बढ़ेंगे कलेक्टर रेट!
फरीदाबाद।। बुधवार को डीसी राकेश गुप्ता की उपस्थिति में जिले के कलेक्टर रेट को लेकर मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान मार्केट रेट और पटवारियों व तहसीलदारों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट पर चर्चा की गई। मीटिंग में नए कलेक्टर रेट तय कर लिए गए हैं। अनुमान है कि रेटों में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। डीसी राकेश गुप्ता ने बताया कि मीटिंग के दौरान नए कलेक्टर रेट तय कर लिए गए हैं। अभी थोड़ी - बहुत औपचारिकताएं बाकी हैं , जिन्हें पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को नए कलेक्टर रेट की लिस्ट जारी कर दी जाएगी और एक अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल कलेक्टर रेट अधिक बढ़ जाने के कारण जिला प्रशासन को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था , जिसके चलते डीसी को दोबारा से कलेक्टर रेट कम करने पड़े थे। इसलिए जिला प्रशासन इस बार किसी भी प्रकार की चूक करने के मूड में नहीं है और फिलहाल नए कलेक्टर रेट की घोषणा नहीं की गई है। Navbharat times |
|
|
|
#8 |
|
Ex-Moderator
|
सेक्टर 15 : एक वर्ग गज जमीन 32 हजार की
पिछले साल भी जहां हार्ट ऑफ द सिटी सेक्टर 15 कलेक्टर रेट के लिहाज से सबसे महंगा था, वहीं नए रेटों के मुताबिक भी यहां घर बनाना सबसे महंगा होगा। पिछले साल सेक्टर 37 के कलेक्टर रेट जहां हार्ट ऑफ द सिटी के बराबर थे, वहीं इस बार इनमें काफी कमी आई है और यह दूसरे स्थान से सरक कर नीचे चला गया है। नए रेटों के अनुसार, रिहायशी क्षेत्र में सेक्टर 15 में कलेक्टर रेट 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 32 हजार रुपये कर दिए गए हैं। दूसरे स्थान पर सेक्टर 14, 15 ए और सेक्टर 21 सी हैं, जहां यह रेट 30 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो गया है। तीसरे स्थान पर सेक्टर 16, 16 ए, 21 ए और 21 बी हैं, जहां कलेक्टर रेट 28 हजार रुपये प्रति वर्ग गज हो गए हैं। इसके अलावा सेक्टर 37, 17 और 21 डी में 25 हजार, सेक्टर 19, 29, 28, 30, 31 में 22 हजार, सेक्टर 18 और 18 ए में 20 हजार और सेक्टर 45, 48 व 46 में 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट तय किए गए हैं। आर जोन के गांवों में 90 लाख एकड़ हुआ रेट फरीदाबाद खंड के आर जोन के गांवों में कलेक्टर रेट पिछले साल 60 लाख रुपये प्रति एकड़ थे, जिन्हें इस बार बढ़ा दिया गया है। इस जोन के गांव भतोला, खेड़ी कलां, बुढैना, रिवाजपुर, बसेलवा, डबुआ, नीमका, टिकावली, पलवली, बादशाहपुर, फरीदपुर, बडौली, मिर्जापुर, प्रह्लादपुर माजरा, खेड़ी खुर्द, वजीरपुर और फैजपुर नीमका में 90 लाख रुपये प्रति एकड़ जमीन की कीमत की गई है। नगर निगम के गांवों में भी जमीन महंगी नगर निगम के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद खंड के गांवों में भी कलेक्टर रेट बढ़ाए गए हैं। इनमें रिहायशी क्षेत्र में सबसे महंगे फतेहपुर चंदीला, अजरौंदा, फरीदाबाद, सराय ख्वाजा और दौलताबाद हैं, जहां कलेक्टर रेट 12 हजार रुपये प्रति वर्ग गज किया गया है। गांव अनखीर, मेवला महाराजपुर में 10 हजार, एत्मादपुर, लकड़पुर, अनंगपुर में साढ़े 8 हजार, पल्ला में 8 हजार, नंगला गुजरान में साढ़े 7 हजार, तिलपत, सेहतपुर में साढ़े 6 हजार, मांगर, पाली और तिगांव में 6 हजार रुपये प्रति वर्ग गज किए गए हैं। _navbharat times |
|
|
|
#9 |
|
Ex-Moderator
|
इरोज और चार्मवुड कॉलोनी सबसे महंगी
प्लॉट व फ्लैट इरोज और चार्मवुड कॉलोनी सबसे महंगी अब शहर की इरोज और चार्मवुड कॉलोनी में प्लॉट और फ्लैट अन्य जगहों की तुलना में सबसे ज्यादा महंंगे हो गए हैं। चार्मवुड कॉलोनी में प्लॉट 25 हजार रुपये वर्ग गज और फ्लैट 4400 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं। इरोज कॉलोनी में प्लॉट 25 हजार रुपये वर्ग गज और फ्लैट 4200 रुपये स्क्वायर फीट हो गए हैं। प्लॉट के कलेक्टर रेट ग्रीन फील्ड कॉलोनी, कांत एनक्लेव, अशोका एनक्लेव में 20 हजार, सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी, नहर पार न्यू सेक्टर और कॉलोनी में 18 हजार, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में 15 हजार और दुर्गा बिल्डर कॉलोनी में 12 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कर दिए गए हैं। फ्लैट के कलेक्टर रेट ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 3 हजार, दुर्गा बिल्डर में 2600, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, अशोक एनक्लेव में 2700, कांत एनक्लेव में 3100, सेक्टर 49 सैनिक कॉलोनी में 3300, दयालबाग, एनआईटी फरीदाबाद में 2800, सूर्यानगर, नहर पार न्यू सेक्टर एंड कॉलोनी में 2300 और इसके अलावा फरीदाबाद के सभी सेक्टरों में 3 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं। इंडस्ट्री मथुरा रोड किनारे वाला इंडस्ट्रियल एरिया सबसे महंगा औद्योगिक नगरी में उद्योग लगाना भी सस्ता नहीं रहा है। मथुरा रोड किनारे स्थित औद्योगिक क्षेत्र के कलेक्टर रेट अन्य औद्योगिक क्षेत्रों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। यहां 1 हजार वर्ग गज तक 18 हजार, 1 से 2 हजार वर्ग गज तक 16 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, 2 हजार वर्ग गज से एक एकड़ तक 15 हजार और 1 एकड़ से 2 एकड़ तक 13 हजार रुपये वर्ग गज कलेक्टर रेट निर्धारित किए गए हैं। एनआईटी इंडस्ट्रियल एरिया में 1 हजार वर्ग गज तक 12 हजार, 1 से 2 हजार वर्ग गज तक 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज और 2 हजार वर्ग गज से एक एकड़ तक 7 हजार रुपया कलेक्टर रेट निर्धारित किया गया है। सेक्टर 27 इंडस्ट्रियल क्षेत्र में 1 हजार वर्ग गज तक 12 हजार, 1 से 2 हजार वर्ग गज तक 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, 2 हजार वर्ग गज से एक एकड़ तक 8 हजार रुपये और 1 एकड़ से ऊपर 7 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट तय किए गए हैं। डीएलएफ में 1 हजार वर्ग गज तक 11 हजार, 1 से 2 हजार वर्ग गज तक 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, 2 हजार वर्ग गज से एक एकड़ तक 8 हजार और 1 एकड़ व इससे अधिक पर 7 हजार रुपये वर्ग गज कलेक्टर रेट हैं। सराय ख्वाजा क्षेत्र में 1 हजार वर्ग गज तक 11 हजार, 1 से 2 हजार वर्ग गज तक 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज, 2 हजार वर्ग गज से एक एकड़ तक 8 हजार रुपये प्रति वर्ग गज और एक एकड़ से ऊपर 7 हजार रुपये कलेक्टर रेट कर दिया गया है। कॉलोनी घर बनाना पड़ेगा जेब पर भारी बाबा नगर , बसेलवा कॉलोनी , भूड़ कॉलोनी और डबुआ कॉलोनी में प्रति वर्ग गज 8 हजार रुपये , दयालबाग में 14 हजार 500, सैनिक कॉलोनी ( रिटायर्ड फौजियों के लिए ) 18 हजार रुपये , फरीदाबाद ओल्ड में 14 हजार रुपये , गांधी कॉलोनी , गोपी कॉलोनी , कृष्णा कॉलोनी , इंद्रा कॉलोनी और जवाहर कॉलोनी में 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट निर्धारित किया गया है। न्यू बसेलवा कॉलोनी , न्यू कॉलोनी में 8 हजार रुपये , राजा गार्डन में 10 हजार , एसजीएम नगर में और संजय कॉलोनी में 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज जमीन का रेट निर्धारित किया गया है। एनआईटी रिहायशी क्षेत्र में भी बढ़ा कलेक्टर रेट एनआईटी 5 के रिहायशी इलाकों में 500 वर्ग गज तक 18 हजार और इससे ऊपर 17 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट तय किया गया है। एनआईटी 2 में 500 वर्ग गज तक 18 हजार , 500 से 1500 वर्ग गज तक 17 हजार और इससे ऊपर 16 हजार रुपये कलेक्टर रेट किए गए हैं। एनआईटी 3 में 500 वर्ग गज तक 18 हजार और इससे ऊपर 17 हजार रुपये व एनआईटी 4 में 500 वर्ग गज तक 18 हजार और इससे ऊपर 17 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट तय किया गया है। एनआईटी 1 में 500 वर्ग गज तक 20 हजार , 500 से 1500 वर्ग गज तक 18 हजार रुपये और इससे ऊपर 17 हजार रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट कर दिया गया ह ै। _navbharat times |
|
|
|
#10 |
|
Ex-Moderator
|
पांच गांवों की जमीन हुई 90 लाख रुपये एकड़
बल्लभगढ़ तहसील एरिया में आने वाले झाड़सैंतली , गौंछी , मलेरना , मुजसेर , प्याला , रनहेड़ा खेड़ा , समयपुर , साहूपुरा और सरूरपुर गांव सबसे महंगे हो गए हैं। गौंछी , मुजेसर , रन्हेड़ा खेड़ा , झाड़सैंतली व ऊंचा गांव में जमीन के कलेक्टर रेट 90 लाख रुपये प्रति एकड़ घोषित किए गए हैं। सीही , कैली गांव और चंदावली गांव में आगरा कैनाल की बल्लभगढ़ साइड में 80 लाख , प्याला गांव व साहूपुरा में 75 लाख रुपये प्रति एकड़ रेट रिवाइज हुआ है। इनके अलावा सरूरपुर , मलरेना , सीकरी व समयपुर में यह रेट 70 लाख रुपये है। मच्छगर , सोतई , नवादा तिगांव व मुजेड़ी में रेट 65 लाख रुपये एकड़ होगा। दयालपुर , फफूंडा , बुखापुर , फतेहपुर बिल्लौच में यह 55 लाख जबकि जाजरू , खंदावली और मोहला में 50 लाख रुपये हो गया है। इसके अलावा , बहबलपुर , डीग , करनेरा , लढ़ौली , प्रह्लादपुर माजरा डीग , सुनपेड़ व सागरपुर में नया कलेक्टर रेट 45 लाख रुपये एकड़ होगा। अटाली , छांयसा , फिरोजपुर कलां , हरफला , जखोपुर , लधियापुर , मंझावली , मौजाबाद , मोहना , पन्हैड़ा खुर्द , सिकरौना व शाहपुर खुर्द में रेट 40 लाख रुपये होगा। बदरौला , भैंसरावली , बहादुरपुर , बिजोपुर , भनकपुर , कबूलपुर बांगर , लहंडोला , मंधावली , नंगला चांदपुर , नरियाला , नंगला जोगियान , पन्हैड़ा कलां व शेखपुर में 35 लाख रुपये का रेट तय किया गया है। अरुआ , चांदपुर , फैजपुर , दूल्हेपुर , घरौड़ा , गढखेड़ा , हीरापुर , जुन्हैड़ा , जवां , कौराली , महमूदपुर , नरहावली व शाहजहांपुर में 30 लाख रुपये का रेट होगा। अलीपुर , अकबरपुर , अटेरना , भीकू का नंगला , दलेलगढ़ , गढ़ी बेगमपुर , इमामुद्दीपुर , जाफरपुर घरौड़ा व छांयसा , लतीफपुर , मोठूका , मौजपुर , मोहियापुर , मकनपुर , रायपुर कलां व साहूपुरा खादर में 25 लाख रुपये का रेट तय किया गया है। सेक्टर 9,10,11 हुए महंगे सेक्टर 9,10 व 11 के रेजिडेंशल प्लॉटों का रेट 25 हजार रुपये प्रति वर्ग गज होगा। सेक्टर 7, 8, 62, 63, 64, 65 में 16 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रेट तय किया गया है। सेक्टर 2, 22, 23, 52, 55, 56, 56 ए में यह 15 हजार जबकि सेक्टर 3 व 4 में 13 हजार रुपये नया रेट होगा। नत्थू कॉलोनी और रघुवीर कॉलोनी सबसे महंगी कॉलोनियों में सबसे महंगे रेट नत्थू कॉलोनी के हुए हैं , दूसरे नंबर पर चावला कॉलोनी , रघुवीर कॉलोनी , पंजाबी वाड़ा व पथवारी कॉलोनी हैं। नत्थू कालोनी में कलेक्टर रेट 15 हजार रुपये वर्ग गज किया गया है। चावला कॉलोनी , पथवारी कॉलोनी , पंजाबी वाड़ा व रघुवीर कॉलोनी में 12 हजार रुपये रेट होगा। ब्राह्मण वाड़ा , भूदत्त कॉलोनी , भीमसेन कॉलोनी , पूर्वी चावला कॉलोनी , आजाद नगर , जगदीश कॉलोनी , जैन कॉलोनी , कुंदन कॉलोनी , गर्ग कॉलोनी , फें्रड्स कॉलोनी , कुम्हार वाड़ा , महावीर कॉलोनी , मुकेश कॉलोनी , नवलू कॉलोनी , राधा कॉलोनी , राजा नाहर सिंह कॉलोनी , श्याम कॉलोनी और राव कॉलोनी में नया रेट 10 हजार रुपये वर्ग गज होगा। भीकम कॉलोनी में यह रेट 9 हजार रुपये होगा। अहीर वाड़ा , आदर्श नगर , आर्य नगर , भगत सिंह कॉलोनी , जीवन नगर , लक्ष्मण कॉलोनी , पर्वतीया कॉलोनी , शिव कॉलोनी , संजय कॉलोनी , सुभाष कॉलोनी में 8 हजार रुपये रेट होगा। आदर्श नगर पार्ट 2 व विजय नगर में 7 हजार और अज्जी कॉलोनी , सैनी नगर व तकिया कॉलोनी में 8 हजार का रेट रहेगा। -Navbharat times |
|
![]() |
| Tags |
| 2030%, circle, faridabad, increase, rate |
| Thread Tools | Search this Thread |
|
|
Similar Threads
|
||||
| Thread | Thread Starter | Forum | Replies | Last Post |
| Ghaziabad | Vaishali | Selling flat, can registry be done on market rate or circle rate only | dineshsays | Real Estate Ghaziabad | 6 | 2 Weeks Ago 01:25 AM |
| Authority may increase allotment rate & Circle rate | fritolay_ps | Real Estate Greater Noida | 71 | 10-08-12 07:55 PM |
| Real Estate in GZB is More Costly :: Circle Rates Increased up to 180% | Nazia Saeed | Real Estate Ghaziabad | 18 | 30-05-12 11:26 AM |
| Circle Rates Increased in Ghaziabad, Now 40K-50K SM Approx for Registry | saurabh2011 | Real Estate Ghaziabad | 0 | 21-06-11 10:31 AM |
| Have the circle rates increased in Noida? | ManishAgarwal | Real Estate Noida | 5 | 28-06-10 04:25 PM |