05-03-11
|
#1
|
|
Moderator
Join Date: Jul 2010
Location: Shimla
Posts: 15,733
My Mood:
Thanks: 581
Thanked 1,171 Times in 885 Posts
|
In South City-1 EWS Colony, More Than 300 Houses Water Connection Will Be Cut...
यूनिटेक लिमिटेड ने साउथ सिटी-1 की ईडब्ल्यूएस (इकनॉमिक वीकर सेक्शन) कॉलोनी के 300 से अधिक मकानों का पानी और सीवर कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन मकान मालिकों को मिला हैं, जिन्होंने कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया है। मंगलवार को जारी किए गए इस नोटिस में मकान मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि वे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट से 10 दिन के अंदर यह सर्टिफिकेट ले लें। अगर इस अवधि के अंदर वह सर्टिफिकेट नहीं लेते हैं तो लिया उनके मकान का पानी और सीवर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार साउथ सिटी-1 के क्यू, एन और एम में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी है। यहां लगभग 500 मकान हैं। इनमें से 75 प्रतिशत मकान मालिकों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं लिया है। सूत्रों के अनुसार इन मकानों में 65 प्रतिशत निर्माण की अनुमति है, लेकिन मकान मालिकों ने 100 प्रतिशत एरिया को कवर कर मकान खड़ा कर दिया है। कई ने इस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है, लेकिन अनुमति से अधिक निर्माण होने के चलते अभी तक इन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिल सका है। अब सीनियर टाउन प्लैनर के आदेश पर यूनिटेक लिमिटेड के एस्टेट मैनेजर की ओर से मंगलवार को 300 से अधिक मकान मालिकों को 10 दिन के अंदर सर्टिफिकेट लेने का अल्टिमेटम दिया गया है।
Source: Navbharat Times
|
|
|
|